तेवर में दिखे एआरटीओ, सीज किए वाहन

सैदपुर, गाजीपुर। जनपद के एआरटीओ मंगलवार को नगर में पूरे तेवर में दिखे। इस दौरान उन्होंने सैदपुर बिना पर्याप्त कागजों के चल रहे तीन वाहनों को पकड़कर सीज किया वहीं कई वाहनों का चालान किया गया। नगर में चले अभियान के दौरान उन्होंने लाल बालू लदे दो मानक के विपरीत ट्राली वाले टै्रक्टरों समेत एक पिकप को सीज कर दिया। अभियान के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।

