सादात : नवागत खंड शिक्षा अधिकारी ने संभाला कार्यभार, शिक्षकों ने किया स्वागत

सादात। सोमवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने ब्लॉक संसाधन केंद्र कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने से पूर्व उन्होंने मखदुमपुर के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और वहां की शैक्षिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद बीआरसी पहुंचने पर शिक्षकों ने माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों से मुलाकात की। उन्होंने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद बीआरसी सादात में शिक्षकों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सादात ब्लॉक की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी तथा शिक्षक और विद्यार्थियों के हित में सकारात्मक कार्य होंगे। इस मौके पर यूटा जिलाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह, नोडल संकुल संतोष सिंह, पूर्व एआरपी रामशंकर सिंह, पीयूष, अभिषेक सिंह, संतोष यादव, शीतला यादव, विवेक यादव, आशीष पांडेय, अमित, प्रतीक सिंह, सतीश, सावित्री यादव, रमेश राय, संजय बरनवाल, आशुतोष, शुभम, अश्वनी, राजबहादुर, सुधांशु, राजन, रणविजय आदि रहे। संचालन संतोष सिंह ने किया।

