गोरखपुर : दिसंबर में कई ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित, कुछ रद्द तो कईयों के बदले जाएंगे रास्ते, अगले माह रेल संरक्षा आयुक्त करेंगे निरीक्षण





गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे के यात्रियों को दिसंबर महीने में रेल यात्रा के दौरान कई बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड के पिपराइच-बोदरवार-कप्तानगंज स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे ने व्यापक परिचालन योजना तैयार की है। इस रेलखंड पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के साथ 18 दिसंबर को रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण प्रस्तावित है। इसके चलते कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे। कई गाड़ियों के समय में भी बदलाव होगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 3 से 18 दिसंबर तक गोरखपुर कैंट और नरकटियागंज के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 55096/55097 निरस्त रहेगी। सीवान और गोरखपुर कैंट के बीच 13 से 18 दिसंबर तक चलने वाली 55035/55036 तथा सीवान-थावे के बीच इसी अवधि में चलने वाली 55037/55038 पैसेंजर ट्रेनें भी नहीं चलेंगी। नरकटियागंज से 17, 18 और 19 दिसंबर को चलने वाली 55039 नरकटियागंज-बढ़नी पैसेंजर तथा बढ़नी से 17 और 18 दिसंबर को चलने वाली 55040 बढ़नी-नरकटियागंज पैसेंजर निरस्त रहेगी। इसी तरह 13 से 18 दिसंबर तक नरकटियागंज और गोरखपुर कैंट के बीच चलने वाली 55047/55048 ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। गोरखपुर कैंट से 17, 18 और 19 दिसंबर को चलने वाली 55098 तथा नरकटियागंज से इन्हीं तारीखों में चलने वाली 55095 पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी नहीं होगा। इसके अतिरिक्त थावे से 17 और 18 दिसंबर को चलने वाली 75105 थावे-नकहा जंगल डेमू भी निरस्त रहेगी। इसके अलावा दोहरीकरण कार्य के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग के बजाय दूसरे रास्तों से चलाया जाएगा। बांद्रा टर्मिनस से 15 और 16 दिसंबर को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी। इस बदलाव के कारण कप्तानगंज, सिसवा बाजार, खड्डा, पनियहवा, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पीपरा, चकिया, मेहसी और मोतीपुर में इसका ठहराव नहीं होगा। बताया कि दरभंगा से 17 और 18 दिसंबर को चलने वाली 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसके चलते बैरगनिया, रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज, बगहा और कप्तानगंज में ठहराव नहीं होगा। वहीं गोरखपुर से 17 दिसंबर को चलने वाली 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर मार्ग से जाएगी। इस ट्रेन का पिपराइच, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, चकिया और मेहसी में ठहराव नहीं रहेगा। आनंद विहार टर्मिनल से 16 दिसंबर को चलने वाली 12212 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस भी गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते संचालित होगी। इसके कारण बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी और चकिया में ठहराव नहीं होगा। खातीपुरा से 17 दिसंबर को चलने वाली 19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी के रास्ते चलेगी। इस दौरान कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल और बैरगनिया में ठहराव नहीं होगा। बरौनी से 18 दिसंबर को चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसका मोतीपुर, मेहसी, चकिया, पीपरा, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, चनपटिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा, पनियहवा, खड्डा, सिसवा बाजार और कप्तानगंज में ठहराव नहीं रहेगा। आनंद विहार टर्मिनल से 17 दिसंबर को चलने वाली 15530 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस भी गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर मार्ग से जाएगी। इस कारण कप्तानगंज, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी और चकिया में ठहराव नहीं होगा। अमृतसर से 16 दिसंबर को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसके कारण कप्तानगंज, घुघुली, सिसवा बाजार, खड्डा, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पीपरा, चकिया, मेहसी और मोतीपुर में ठहराव नहीं होगा। वहीं गुवाहाटी से 16 दिसंबर को चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसका मोतीपुर, मेहसी, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, चनपटिया, नरकटियागंज, बगहा, सिसवा बाजार और कप्तानगंज में ठहराव नहीं होगा। रेलखंड पर निर्माण कार्य के दौरान ट्रेनों के परिचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए कई गाड़ियों को नियंत्रित और पुनर्निर्धारित किया जाएगा। नरकटियागंज से चलने वाली 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर 23 और 24 नवंबर को रास्ते में 15 मिनट, 25 नवंबर को 30 मिनट तथा 26, 27, 29, 30 नवंबर और 1 दिसंबर को 60 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी। वहीं गोरखपुर कैंट से 23 से 27 नवंबर, 29 और 30 नवंबर तथा 1 दिसंबर को चलने वाली 55096 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस 15274 को 27 नवंबर और 12 दिसंबर को रास्ते में 75 मिनट, 1 और 4 दिसंबर को 20 मिनट, 10 दिसंबर को 45 मिनट तथा 16 और 17 दिसंबर को 90-90 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। देहरादून से 5 और 12 दिसंबर को चलने वाली 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को देहरादून से 90 मिनट पुनर्निर्धारित किया जाएगा। दरभंगा से चलने वाली 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी एक्सप्रेस 5 दिसंबर को 90 मिनट और 12 दिसंबर को 60 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी। मुजफ्फरपुर से चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 17 दिसंबर को 120 मिनट तथा 18 दिसंबर को 90 मिनट नियंत्रित रहेगी। अमृतसर से 17 दिसंबर को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 90 मिनट नियंत्रित की जाएगी। रक्सौल से चलने वाली 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 17 दिसंबर को 60 मिनट नियंत्रित होगी, जबकि 18 दिसंबर को रक्सौल से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। पूर्णिया कोर्ट से चलने वाली 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार विशेष ट्रेन 22 नवंबर को 60 मिनट और 29 नवंबर को 90 मिनट नियंत्रित रहेगी। आनंद विहार से चलने वाली 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार विशेष ट्रेन 22 से 24 नवंबर तक 60 मिनट तथा 25, 26, 28 और 29 नवंबर को 45 मिनट नियंत्रित होगी। लौकहा बाजार से चलने वाली 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार विशेष ट्रेन 24, 25, 26 और 28 नवंबर को 30 मिनट तथा 29 और 30 नवंबर को 40 मिनट नियंत्रित रहेगी। सहरसा से 24 नवंबर को चलने वाली 05575 सहरसा-आनंद विहार विशेष ट्रेन 100 मिनट नियंत्रित होगी। वहीं कटिहार से 25 नवंबर को चलने वाली 05736 कटिहार-अमृतसर विशेष ट्रेन 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। निर्माण कार्य के चलते थावे और कप्तानगंज के बीच चलने वाली कुछ सवारी गाड़ियों का संचालन भी प्रभावित रहेगा। थावे से 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक चलने वाली 55115 थावे-कप्तानगंज पैसेंजर कप्तानगंज के बजाय रामकोला स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेगी। इसी तरह कप्तानगंज से चलने वाली 55116 कप्तानगंज-थावे पैसेंजर अब रामकोला से रवाना होगी। इसी अवधि में थावे से चलने वाली 55107 थावे-कप्तानगंज पैसेंजर भी रामकोला स्टेशन तक ही जाएगी, जबकि 55108 कप्तानगंज-थावे पैसेंजर कप्तानगंज के बजाय रामकोला से संचालित होगी। रेलवे ने कुछ ट्रेनों का कप्तानगंज स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से स्थगित करने का भी निर्णय लिया है। 10 से 13 दिसंबर तक चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस का यहां ठहराव नहीं होगा। 12 से 15 दिसंबर तक चलने वाली 55040 बढ़नी-नरकटियागंज पैसेंजर और 11 दिसंबर को चलने वाली 19623 मदार-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस भी कप्तानगंज में नहीं रुकेगी। 11 से 15 दिसंबर तक चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस तथा 11 दिसंबर को चलने वाली 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस का ठहराव भी यहां नहीं रहेगा। दिल्ली से 12 दिसंबर को चलने वाली 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस का भी कप्तानगंज में ठहराव स्थगित रहेगा। 12 से 17 दिसंबर तक चलने वाली 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 12 और 16 दिसंबर को चलने वाली 15568 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी अमृत भारत एक्सप्रेस तथा 13 से 15 दिसंबर तक चलने वाली 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर भी कप्तानगंज में नहीं रुकेंगी। 12 से 14 दिसंबर तक चलने वाली 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस और 12 तथा 14 दिसंबर को चलने वाली 14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस का ठहराव भी स्थगित रहेगा। 13 दिसंबर को चलने वाली 15562 गोमती नगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस भी कप्तानगंज में नहीं रुकेगी। इसके अलावा 12 और 15 दिसंबर को चलने वाली 19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस, 12 दिसंबर को चलने वाली 14628 छेहरटा-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस, 13 दिसंबर को चलने वाली 14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस तथा 13 और 14 दिसंबर को चलने वाली 15725 न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस का ठहराव भी कप्तानगंज में नहीं होगा। 15 दिसंबर को चलने वाली 15558 आनंद विहार-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस, 16 दिसंबर को चलने वाली 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस और 17 दिसंबर को चलने वाली 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस भी कप्तानगंज स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि दिसंबर में यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख, मार्ग और ठहराव की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गोरखपुर : छपरा नहीं, अब गोरखपुर में ही यात्रा समाप्त करेगी आनंद विहार स्पेशल, परिचालनिक कारणों से रेलवे ने बदला ट्रेन का अंतिम स्टेशन
जखनियां : विशेष अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभिभावकों को किया गया जागरूक >>