गोरखपुर : अहमदाबाद-बरौनी के बीच गोरखपुर से होकर चलेगी त्योहार स्पेशल, छठ के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत





गोरखपुर। त्योहारों के बाद यात्रियों की वापसी को आसान बनाने के लिए रेलवे ने अहमदाबाद और बरौनी के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 09459 अहमदाबाद-बरौनी त्योहार विशेष गाड़ी एकल यात्रा के लिए अहमदाबाद से रवाना होगी। गोरखपुर सहित पूर्वाेत्तर रेलवे के कई प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए यह ट्रेन बरौनी पहुंचेगी। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन अहमदाबाद से रात 1 बजे प्रस्थान करेगी। आणंद में सुबह 2ः12 बजे, छायापुरी में 3 बजे, रतलाम में 7 बजे और नागदा में 7ः50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद कोटा में सुबह 10ः45 बजे, सवाई माधोपुर में दोपहर 12ः12 बजे, गंगापुर सिटी में 1 बजे तथा ईदगाह आगरा में शाम 4ः25 बजे ठहराव होगा। टूंडला में शाम 5ः35 बजे और कानपुर सेंट्रल में रात 11 बजे पहुंचेगी। अगले दिन ट्रेन ऐशबाग में रात 12ः58 बजे, बाराबंकी में 2ः25 बजे, गोंडा में 3ः40 बजे और बस्ती में 4ः55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 6ः55 बजे गोरखपुर में ठहराव होगा। आगे नरकटियागंज में सुबह 11ः35 बजे, मुजफ्फरपुर में शाम 4ः35 बजे तथा समस्तीपुर में 5ः45 बजे पहुंचेगी। अंत में रात 8 बजे बरौनी पहुंचकर यात्रा पूरी करेगी। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए शयनयान श्रेणी के आठ, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 और एसएलआर के दो कोच लगाए जाएंगे। कुल 20 कोचों के साथ संचालित होने वाली इस विशेष ट्रेन से त्योहार के बाद लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिलेगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गोरखपुर : अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर के लिए गोरखपुर से होकर चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत
गोरखपुर : छपरा नहीं, अब गोरखपुर में ही यात्रा समाप्त करेगी आनंद विहार स्पेशल, परिचालनिक कारणों से रेलवे ने बदला ट्रेन का अंतिम स्टेशन >>