देवकली : पहाड़पुर चौराहे पर तेज रफ्तार टोटो व बाइक की हुई टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस





नंदगंज। थानाक्षेत्र के पहाड़पुर चौराहे पर शुक्रवार की शाम टोटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसा शाम करीब चार बजे चौराहे के कट के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेज दिया और मृतक की पहचान कराने में जुट गई। टोटो सैदपुर की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान पहाड़पुर चौराहे के कट के पास बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 34 वर्ष बताई जा रही है। हादसे के समय युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। मृतक ने काली जींस, सफेद-आसमानी चेकदार शर्ट, भूरे रंग की जैकेट और पीला गमछा पहन रखा था। पुलिस शव को मर्चरी में रखवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : उधना-रक्सौल के बीच चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन, गोरखपुर के रास्ते गाजीपुर होकर गुजरेगी स्पेशल ट्रेन
रेवतीपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय किशोरी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच >>