खानपुर : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल, सीएचसी में चल रहा उपचार





खानपुर। क्षेत्र के दाउदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 25 वर्षीय युवक घायल हो गया। हादसे में अहलादपुर निवासी राकेश यादव पुत्र रामभरोस यादव सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। उन्हें घायल अवस्था में देखकर समाजसेवी रोहित गुप्ता बुलट मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पहचान की और उनके परिजनों को सूचना दी। जहां से युवक को सैदपुर सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। चिकित्सक डॉ. एसके मौर्य ने बताया कि युवक की हालत में सुधार है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : मातृशक्ति के सम्मान से परिवार और समाज में आती है सुख-समृद्धि - सर्वानंद चौबे
जौनपुर : चोरी के व पुराने मोबाइलों से क्लोन बनाकर अपराध करता था गिरोह, भंडाफोड़ के बाद 939 मोबाइल और 20 हजार टूटे फोन बरामद, 7 गिरफ्तार >>