वाराणसी : मऊ से बांद्रा टर्मिनस के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ और कानपुर होते हुए पहुंचेगी मुंबई

वाराणसी। छठ महापर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वाेत्तर रेलवे ने मऊ से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के बीच एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 05075 मऊ-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन 18 नवंबर, बुधवार को रात 8ः40 बजे मऊ से रवाना होगी। यह ट्रेन तीसरे दिन दोपहर दो बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन बेल्थरा रोड, भटनी, देवरिया सदर, चौरी-चौरा, कुसम्ही, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाह नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, ईदगाह आगरा, गंगापुर सिटी, कोटा, भवानी मंडी, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन 18 नवंबर को रात 11ः55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। अगले दिन रात 12ः42 बजे खलीलाबाद, 1ः42 बजे बस्ती, 3ः15 बजे गोंडा, सुबह 6ः02 बजे बादशाह नगर और 7 बजे ऐशबाग पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर, आगरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा और सूरत होते हुए बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस विशेष गाड़ी में एलएसएलआरडी का एक, सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ, शयनयान श्रेणी के आठ तथा पावर कार सह लगेज वैन का एक कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने इसकी जानकारी दी।

