देवकली : छठ माता की प्रतिमा का पट खोलकर किया गया महापर्व का शुभारंभ, अर्घ्य देने को गांगी किनारे उमड़ी भीड़

देवकली। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ के अवसर पर देवकली में गांगी नदी के किनारे स्थापित छठी माता की प्रतिमा का रविवार को विधि-विधान के साथ अनावरण किया गया। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मौर्य और अजय बाबा ने क्रमशः छठी माता की प्रतिमा का पट खोलकर अनावरण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने छठी माता के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रतिमा अनावरण के अवसर पर आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं की भी उपस्थिति रही। आयोजन स्थल पर पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। छठ पर्व के मद्देनजर गांगी नदी के किनारे श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। इस दौरान डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, बजरंग दल के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, रितेश कुमार गुप्ता, आर्यन गुप्ता, सूरज जायसवाल, आदित्य गुप्ता, साहिल अली, मिथुन अली, गोलू गुप्ता, गोविंदा गुप्ता, चंद्रमोहन पांडेय आदि रहे। वहीं रामपुर मांझा चौकी के एसआई दयाराम मौर्य, सौरभ पटेल और सुमित्रा निषाद पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे।

