देवकली : दूसरी बार भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने पुनवासी राम, राजेश जायसवाल को पिछड़ा मोर्चा में मिली जिम्मेदारी

देवकली। भाजपा अनुसूचित मोर्चा में पुनवासी राम को दूसरी बार जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पुनवासी राम मूल रूप से महमूदपुर हथिनी गांव के निवासी हैं और पूर्व में जिपं सदस्य भी रह चुके हैं। क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ और पार्टी संगठन में सक्रियता को देखते हुए उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही देवकली निवासी राजेश जायसवाल को जिला पिछड़ा मोर्चा में शोध सह प्रमुख बनाया गया है। इन कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी मिलने की खुशी में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिठाई बांटकर प्रसन्नता जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सनाउल्लाह शन्ने, मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा, नरेंद्र मौर्य, गुरुप्रसाद गुप्ता, तेरसू यादव, मुजीब रहमान, सत्येंद्र कुमार सिंह, दयाशंकर पांडेय, कमलेश पांडेय, श्रीकांत सिंह, सूर्यदेव राय, पूर्व विधायक शिवपूजन राम आदि रहे।

