गोरखपुर : छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन, औड़िहार और गाजीपुर सिटी पर भी होगा ठहराव





गोरखपुर। दीपावली के बाद छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वाेत्तर रेलवे प्रशासन ने विभिन्न टों पर त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है। इसी क्रम में लखनऊ-बरौनी अनारक्षित, नई दिल्ली-दरभंगा आरक्षित तथा ग्वालियर-बरौनी त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के ठहराव से गाजीपुर सहित पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 05022/05021 लखनऊ जंक्शन-बरौनी-लखनऊ जंक्शन अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन लखनऊ से 12 नवंबर और बरौनी से 13 नवंबर को किया जाएगा। ट्रेन संख्या 05022 लखनऊ जंक्शन से शाम 5ः45 बजे रवाना होकर बादशाह नगर से 6ः12 बजे, बाराबंकी से 7ः02 बजे, बुढ़वल से 7ः33 बजे, करनैलगंज से 8516 बजे, गोंडा से 8555 बजे, मनकापुर से 9ः34 बजे, बस्ती से 10ः47 बजे तथा खलीलाबाद से रात 11ः32 बजे छूटेगी। दूसरे दिन गोरखपुर से रात 12ः35 बजे, कप्तानगंज से 1ः45 बजे, रामकोला से 2ः12 बजे, पडरौना से 2ः32 बजे, तमकुही रोड से 3ः07 बजे, थावे से 4ः25 बजे, गोपालगंज से 4ः35 बजे, रतन सराय से 4ः55 बजे, दिघवा दुबौली से 5ः24 बजे, मशरख से 5ः58 बजे, मढ़ौरा से 6ः24 बजे, खैरा से 6ः48 बजे, दिघवारा से 8ः02 बजे, सोनपुर से 8ः40 बजे, हाजीपुर से 8ः55 बजे, मुजफ्फरपुर से 9ः50 बजे, समस्तीपुर से 10ः55 बजे तथा दलसिंह सराय से 11ः22 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12ः50 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05021 बरौनी से 13 नवंबर को दोपहर 3 बजे रवाना होगी। यह दलसिंह सराय से 3ः37 बजे, समस्तीपुर से 4 बजे, मुजफ्फरपुर से 5ः10 बजे, हाजीपुर से 6ः10 बजे, सोनपुर से 6ः25 बजे, दिघवारा से 6ः47 बजे, खैरा से 7ः59 बजे, मढ़ौरा से 8ः28 बजे, मशरख से 8ः54 बजे, दिघवा दुबौली से 9ः22 बजे, रतन सराय से 9ः54 बजे, गोपालगंज से 10ः10 बजे, थावे से 10ः55 बजे तथा तमकुही रोड से रात 11ः32 बजे छूटेगी। दूसरे दिन पडरौना से रात 12ः08 बजे, रामकोला से 12ः28 बजे, कप्तानगंज से 1ः05 बजे, गोरखपुर से 2ः20 बजे, खलीलाबाद से 3 बजे, बस्ती से 3ः37 बजे, मनकापुर से 4ः30 बजे, गोंडा से 5ः20 बजे, करनैलगंज से 5ः57 बजे, बुढ़वल से 6ः39 बजे, बाराबंकी से 7ः24 बजे तथा बादशाह नगर से 8ः14 बजे रवाना होकर सुबह 8ः55 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और कुर्सीयान के 12 तथा जनरेटर सह लगेज यान के दो कोच सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 04080 नई दिल्ली-दरभंगा आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन 12 नवंबर को इकहरी यात्रा के लिए किया जा रहा है। यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 10ः30 बजे रवाना होकर गाजियाबाद से 11ः05 बजे छूटेगी। दूसरे दिन अलीगढ़ से रात 1ः22 बजे, कानपुर सेंट्रल से सुबह 6ः30 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 1140 बजे, ज्ञानपुर रोड से दोपहर 12ः34 बजे, वाराणसी जंक्शन से 2ः20 बजे, औड़िहार से 3ः17 बजे तथा गाजीपुर सिटी से शाम 4ः05 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद बलिया से 5ः 02 बजे, सुरेमनपुर से 5ः 39 बजे, छपरा से 7ः 05 बजे, सोनपुर से 8ः 30 बजे, हाजीपुर से 8ः 45 बजे, मुजफ्फरपुर से रात 9ः50 बजे, समस्तीपुर से 11ः 40 बजे तथा तीसरे दिन लहेरियासराय से रात 12 35 बजे छूटकर दरभंगा में रात 1 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10, शयनयान के पांच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, एक एलएसएलआरडी तथा एक जनरेटर सह लगेज यान सहित कुल 21 कोच लगाए गए हैं। वहीं, ट्रेन संख्या 04111/04112 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन ग्वालियर से 12 नवंबर तथा बरौनी से 13 नवंबर को किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 04111 ग्वालियर से दोपहर 2 15 बजे रवाना होकर शनीचरा से 2 34 बजे, मालनपुर से 2 46 बजे, गोहद रोड से 3 03 बजे, सोनी से 3 19 बजे, भिंड से 3 55 बजे, इटावा से 4 47 बजे, गोविंदपुरी से शाम 7 45 बजे तथा फतेहपुर से रात 9 17 बजे छूटेगी। दूसरे दिन प्रयागराज जंक्शन से रात 1 05 बजे, ज्ञानपुर रोड से 2 50 बजे, वाराणसी जंक्शन से 3 30 बजे, औड़िहार से सुबह 4 30 बजे, गाजीपुर सिटी से 5 45 बजे, बलिया से 6 40 बजे, रेवती से 7 12 बजे, सुरेमनपुर से 7 30 बजे, छपरा से 8 10 बजे, सोनपुर से 9 30 बजे, हाजीपुर से 9 45 बजे तथा शाहपुर पटोरी से 10 52 बजे छूटकर दोपहर 12 15 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04112 बरौनी से 13 नवंबर को दोपहर 1 45 बजे रवाना होगी। शाहपुर पटोरी से 2 42 बजे, हाजीपुर से 3 35 बजे, सोनपुर से 3 47 बजे, छपरा से शाम 6 45 बजे, सुरेमनपुर से 7 17 बजे, रेवती से 7 34 बजे, बलिया से रात 8 20 बजे, गाजीपुर सिटी से 9 35 बजे, औड़िहार से 10 42 बजे तथा वाराणसी जंक्शन से 11 50 बजे छूटेगी। दूसरे दिन ज्ञानपुर रोड से रात 12 27 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 1 45 बजे, फतेहपुर से 3 20 बजे, गोविंदपुरी से सुबह 5 15 बजे, इटावा से 9 27 बजे, भिंड से 10 10 बजे, सोनी से 10 30 बजे, गोहद रोड से 10 46 बजे, मालनपुर से 11 03 बजे तथा शनीचरा से 11 15 बजे छूटकर दोपहर 12 20 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसएलआर/डी के दो, शयनयान के सात तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त ट्रेन संख्या 04101/04102 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन ग्वालियर से 13 नवंबर और बरौनी से 14 नवंबर को किया जाएगा। इस ट्रेन का समय और ठहराव 04111/04112 की तरह ही रहेगा। ट्रेन संख्या 04101 ग्वालियर से दोपहर 2 15 बजे रवाना होकर शनीचरा, मालनपुर, गोहद रोड, सोनी, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी और फतेहपुर होते हुए दूसरे दिन प्रयागराज जंक्शन से रात 1 05 बजे, ज्ञानपुर रोड से 2 50 बजे, वाराणसी जंक्शन से 3 30 बजे, औड़िहार से 4 30 बजे, गाजीपुर सिटी से 5 45 बजे, बलिया से 6 40 बजे, रेवती से 7 12 बजे, सुरेमनपुर से 7 30 बजे, छपरा से 8 10 बजे, सोनपुर से 9 30 बजे, हाजीपुर से 9 45 बजे तथा शाहपुर पटोरी से 10 52 बजे छूटकर दोपहर 12 15 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04102 बरौनी से 14 नवंबर को दोपहर 1 45 बजे रवाना होकर शाहपुर पटोरी से 2 42 बजे, हाजीपुर से 3 35 बजे, सोनपुर से 3 47 बजे, छपरा से 6 45 बजे, सुरेमनपुर से 7 17 बजे, रेवती से 7 34 बजे, बलिया से 8 20 बजे, गाजीपुर सिटी से 9 35 बजे, औड़िहार से 10 42 बजे तथा वाराणसी जंक्शन से रात 11 50 बजे छूटेगी। दूसरे दिन ज्ञानपुर रोड से रात 12 27 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 1 45 बजे, फतेहपुर से 3 20 बजे, गोविंदपुरी से सुबह 5 15 बजे, इटावा से 9 27 बजे, भिंड से 10 10 बजे, सोनी से 10 30 बजे, गोहद रोड से 10 46 बजे, मालनपुर से 11 03 बजे तथा शनीचरा से 11 15 बजे छूटकर दोपहर 12 20 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसएलआर/डी के दो, शयनयान के आठ, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह तथा सामान्य द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी के चार कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन के अनुसार इन विशेष ट्रेनों के संचालन से छठ पर्व पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिलेगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< देवकली : भितरी में बाबा पंजाबी शाह की मजार पर पहुंचे राज्यमंत्री, ऐतिहासिक स्कंदगुप्त की लाट का भी जाना हाल, आजम खान व सपा पर साधा निशाना
सिधौना : पीढ़ियों से आस्था की विरासत संजोए हैं छठ के लोकगीत, हर अनुष्ठान की है अपनी अलग धुन >>