जखनियां : खेत पर जा रहा किसान पटरी पार करने के दौरान 2 हिस्सों में बंटा, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम





जखनियां। भुड़कुड़ा थानाक्षेत्र के कौला जखनियां में खेत पर जाने के दौरान पटरी पार कर रहे किसान की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव निवासी किसान रामाश्रय यादव सुबह में अपने खेत की देख रेख करने जा रहे थे। इस दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मऊ से वाराणसी जा रही डीएमयू पैसेंजर ट्रेन उन्हें काटते हुए निकल गई। घटना में उनके दोनों पैर कट गए। जिसके चलते उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इधर घटना देख आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग शोर मचाते हुए वहां दौड़े और उनके परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद परिजनों में भी कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी किसमतिया देवी व उनके बच्चे रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का 2 पुत्र छोड़ गया है। बड़ा पुत्र संजय बेंगलुरू में नौकरी करता है। वहीं छोटा बेटा धनंजय घर पर ही रहकर पढ़ाई करता है। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : पीजी कॉलेज में 11 व 12 जुलाई को होने वाली एमएससी व एमकॉम की परीक्षाएं टलीं, ये है नई तारीख
जखनियां : हथियाराम सिद्धपीठ में इस वर्ष भी होगा चातुर्मास अनुष्ठान व्रत, श्रावण से शुरू हो भाद्रपद पूर्णिमा तक होगा अनुष्ठान >>