गाजीपुर : जमानियां के तीरंदाज मनीष दुबे ने अमेरिका ने दिखाया भारत का दबदबा, एक ही प्रतियोगिता के तीनों इवेंट में जीत लिया 2 स्वर्ण व 1 रजत





गाजीपुर। अमेरिका के बर्मिघम शहर में हो रहे विश्व पुलिस व फॉयर गेम्स में जमानियां के तीरंदाज ने अपने तीनों इवेंट में पदक जीतते हुए 2 स्वर्ण व एक रजत पदक हासिल किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद पूरे जिले सहित देश भर में हर्ष का माहौल है। जमानियां निवासी मनीष दुबे ने विश्व पुलिस गेम्स में प्रतिभाग किया। जिसमें थ्रीडी तीरंदाजी, टारगेट तीरंदाजी व फील्ड तीरंदाजी इवेंट हुए। इन तीनों इवेंट में मनीष दुबे ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया और पहले 2 इवेंट में लगातार स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंतिम फील्ड तीरंदाजी इवेंट में मैच बेहद रोमांचक रहा। जिसमें मेजबान अमेरिकी खिलाड़ी से मनीष महज 1 अंक से पीछे रह गए, जिससे उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। तीनों मेडल जीतकर देश व जिले का नाम रोशन किया। भारत को एक ही प्रतियोगिता के 3 इवेंट में 3 मेडल मिलने के बाद जिले सहित देश के खेलप्रेमी जश्न मना रहे हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सिधौना : सावन में कैसे बिछुड़नाथ धाम जाएंगे कांवरिया, जब रास्ते में ही खंडित हो जाएगी उनकी पवित्रता, गंदे पानी से भरा हुआ है मार्ग
नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्सपेंडेड सर्विस पैकेज को लेकर रिफ्रेशर प्रशिक्षण का हुआ आयोजन >>