सैदपुर : तहसीलदार ने कई वार्डों में किया साप्ताहिक निरीक्षण, गंगा में डायरेक्ट सीवर गिरता देख दिया निर्देश





सैदपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को तहसीलदार हिमांशु सिंह नगर में साप्ताहिक निरीक्षण के लिए। इस दौरान नगर में कई स्थानों पर उन्हें भारी गंदगी मिली व बिजली का पोल सड़क पर लटकता मिला। जिसके बाद उन्होंने नगर में सफाई व्यवस्था आदि को लेकर नगर पंचायत के संबंधित जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द दुरूस्त करने का निर्देश दिया। मंगलवार को तहसीलदार नायब तहसीलदार अजय वर्मा के साथ साप्ताहिक निरीक्षण करने वार्ड 6 में पहुंचे। जहां उन्होंने गंगा में सीधे गिरते हुए सीवर को देखा। पूरा सीवर कूड़े कचरे से पटा था। वहीं नाले के ऊपर से गुजरने वाली सड़क भी जर्जर हो चुकी थी। जिसके बाद उन्होंने मौजूद लिपिक क़ो जल्द से जल्द गंगा मे गिर रहे सीवर मे पड़े कूड़े की सफाई व उसके रोकथाम के लिए जाली लगाने का निर्देश दिया। साथ ही उक्त सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इसके बाद वो वार्ड 9 व वार्ड 15 में पहुंचे। वहां भी कुछ स्थानों पर उन्हें गंदगी का अंबार दिखा। जिससे वो नाराज दिखे। इसके बाद उन्होंने नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी को फोन कर फटकार लगाई और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी। वहां वो वार्ड 8 के रानी चौक पहुंचे। जहाँ उन्होंने रोड पर बिजली का खम्बा लटकते हुए पाया। जिस पर मौके से ही जेई क़ो फोन लगाकर उसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस बाबत तहसीलदार ने बताया कि सफाई के नाम पर खानापूर्ति पाई गई। बताया कि छिड़काव का निर्देश दिया गया है। साथ ही अन्य कमियों को दूर करने के लिए नगर पंचायत के सक्षम अधिकारी को निर्देशित किया गया है। इस मौके पर लेखपाल सूरज त्रिपाठी, सभासद सुनील यादव, लिपिक सुरेंद्र सोनकर आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : औड़िहार के पंचायत भवन पर हर्षोल्लास से मना अखिलेश यादव का जन्मदिन, 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
सादात : चार मुहर्रम को सादात में बुलंद हुई ‘या अली’ की सदाएं, लोगों ने देररात तक की सीनाजनी >>