तेज रफ्तार चार पहिया ने महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर





सैदपुर। सादात थानाक्षेत्र के कनेरी के पास तेज रफ्तार चार पहिया ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें महिला बुरी तरह से घायल हो गई। उपचार के लिए उन्हें फौरन सैदपुर सीएचसी लाया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। जखनियां निवासिनी 40 वर्षीय माधुरी देवी पत्नी राजनाथ मुम्बई से घर जा रही थीं। वाराणसी उतरने के बाद वो सैदपुर आईं और यहां से घर जा रही थीं। तभी कनेरी के पास उन्हें तेज रफ्तार चार पहिया ने टक्कर मार दी। जिसमें वो लहूलुहान हो गईं। उनके मुंह पर बुरी तरह से चोट आई। उन्हें सैदपुर लाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< तो क्या अफजाल अंसारी का कट जाएगा लोकसभा टिकट.......कौन होगा सपा का नया प्रत्याशी? जानें -
देवकली में तेज रफ्तार ट्रेलर ने दहेज लदे खड़े ट्रैक्टर के उड़ा दिए गए परखच्चे, किशोर की मौत व कई घायल >>