कृष्ण सुदामा शिक्षण समूह का बड़ा कदम, राज्य स्तर पर मेधावियों के सम्मान के लिए कराई राज्य स्तरीय परीक्षा, टॉप 3 विजेताओं को मिलेगा 83 हजार रूपए का नकद ईनाम





कैथी। क्षेत्र के भंदहां कलां स्थित कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में कॉलेज परिसर में ही राज्य स्तरीय मेधावी विद्यार्थी सम्मान प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के कई जिलों से ऑनलाईन पंजीकरण करने वाले बच्चों में लिखित परीक्षा कराई गई। इस दौरान प्रदेश भर से आवेदन करने वाले हजारों बच्चों में से कुल 626 मेधावियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न दिए गए थे। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए आवश्यक प्रश्न पूछे गए थे। इस दौरान कृष्ण सुदामा समूह के चेयरमैन डॉ. विजय यादव ने परीक्षा का निरीक्षण किया और परीक्षा को पूरी शुचिता से आयोजित कराने का निर्देश दिया। बताया कि परीक्षा का परिणाम 10 मई के संस्था के वेबसाइट पर ही घोषित किया जायेगा। चेयरमैन ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता को 51 हजार रूपए का नगद पुरस्कार सहित प्रमाणपत्र दिया जाएगा। वहीं दूसरे स्थान पर आने वाले मेधावी को 21 हजार रूपए व तीसरे स्थान पर मौजूद मेधावी को 11 हजार रूपए का नकद पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिया जाएगा। कहा कि प्रदेश भर में कई क्षेत्रों में मौजूद मेधावियों की प्रतिभा को सम्मानित व उनका हौसला बढ़ाने के लिए कृष्ण सुदामा समूह ने ये परीक्षा कराई है, जिसमें मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। बताया कि कृष्ण सुदामा समूह हमेशा से प्रतिभाओं का सम्मान करता आया है और आगे भी करता रहेगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< कासिमाबाद : नाबालिग संग दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बहरियाबाद : जेल जाने के चलते हुए नुकसान की भरपाई के लिए अंतरराज्यीय तस्कर करता था गांजे की तस्करी, ढाई लाख के गांजे संग गिरफ्तार >>