देवकली में तेज रफ्तार ट्रेलर ने दहेज लदे खड़े ट्रैक्टर के उड़ा दिए गए परखच्चे, किशोर की मौत व कई घायल





देवकली। रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के देवकली में एक बार फिर से सर्विस लेन की कमी खल गई। रास्ता लंबा होने के चलते देवकली स्थित बस स्टैंड पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी ट्रैक्टर जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें ट्रैक्टर पर सवार किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, वहीं कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इधर बीच हाईवे पर वाहन होने के कारण हाईवे का एक लेन जाम हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस वाहनों को हाईवे से हटवांकर जाम खत्म करने में जुट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर हाईवे पर ही पलट गया। वहीं अन्य पुलिसकर्मियों ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। जहां हालत गम्भीर बताई जा रही है। रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के निंदोपुर से एक बारात कुर्बानसराय गांव में गई थी। वहां शादी पूरी होने के बाद सुबह में दहेज का सामान ट्रैक्टर पर लादकर आ रहा था। अभी वो देवकली बस स्टैंड पर पहुंची थी, वहां पर बैंड बाजे वालों को उतारने के लिए ट्रैक्टर रूका। वहीं मीरजापुर के देहात क्षेत्र से एक ट्रेलर आ रहा था। जैसे ही वो देवकली बस स्टैंड पर पहुंचा, उसने खड़े ट्रैक्टर को पीछे से बुरी तरह से टक्कर मार दी। जिसके चलते ट्रैक्टर पर सवार किशोर सोलू कुमार 15 पुत्र भुंवर निवासी देवकली गिर गया और उसका सिर पूरी तरह से फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उस पर सवार शाहिद 30, सेराज अहमद 28 सहित आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इसके साथ ही ट्रेलर चालक राजकुमार 40 भी बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों को जानकारी हुई तो उनमें कोहराम मच गया। सभी रोते बिलखते घटना स्थल की तरफ भागे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मौके पर पहुंची नंदगंज व रामपुर मांझा की पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< तेज रफ्तार चार पहिया ने महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर
वादे के बावजूद देवकली में नहीं बनी सर्विस लेन व नाली, दुर्घटनाओं में असमय जान गंवा चुके हैं कई लोग >>