भाजपा आईटी विभाग की बैठक में दिए जाएंगे पद

सैदपुर, गाजीपुर। नगर स्थित एमएफडी स्कूल में रविवार को भाजपा के आईटी विभाग कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए विभाग के अंकित वर्मा ने बताया कि शाम 4 बजे से आयोजित बैठक में सरकार की जनहित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में आईटी विभाग की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। बताया कि इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण पद भी सौंपे जाएंगे।

