गाजीपुर की तीरंदाज अमीषा ने फिर रोशन किया प्रदेश का नाम, 43वें जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाज़ी में कांस्य पर लगाया निशाना





गाजीपुर। जिले के तीरंदाज लगातार गाजीपुर का नाम रोशन कर रहे हैं। बीते दिनों गोवा में हुए 37वें नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली अमीषा ने अब फिर से राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जनपद सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। जमानियां के द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी की तीरंदाज अमीषा ने ये कारनामा किया है। अमीषा ने हाल ही में एशियन चैंपियनशिप के सोनीपत में हुए सेलेक्शन ट्रॉयल्स में हिस्सा लिया था। इसके बाद 43वें जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता के रिकर्व स्पर्धा के बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश का नेतृत्व किया। अमीषा रैंकिंग राउंड में 13वें स्थान पर रही। वहीं टीम इवेंट में 5वीं रैंक पर थी। एलिमिनेशन राउंड में उत्तर प्रदेश की टीम ने मिजोरम और तमिलनाडु की टीम को हराते हुए कांस्य पदक की लड़ाई में महाराष्ट्र की टीम को मात दे कर पदक जीत लिया। कोच सतीश दुबे ने कहा कि खिलाड़ी ने अपना शत प्रतिशत योगदान दिया। कहा कि कुछ अंकों से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई। वर्तमान में अमीषा भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर में कोच सतीश दुबे के साथ अभ्यासरत है। उत्तर प्रदेश टीम का नेतृत्व चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने किया। इस उपलब्धि पर सचिव नंदू दुबे, अध्यक्ष डॉ मुकेश सिंह, पुष्प दुबे, प्रमोद, संदीप, रोहित, विकास, खुशी, अंजली, कालिंदी, अमन, प्रदीप, इमरान, साधना, नमिता आदि ने बधाईयां दी हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< ईशोपुर में ट्रेन से कटकर पूर्व फौजी की हुई मौत, सोशल मीडिया पर तस्वीर देखकर परिजनों को हुई जानकारी
सैदपुर में खामियों के ढेर पर चल रहे कुछ निजी अस्पताल, डिप्टी सीएमओ की जांच में सामने आयी खतरनाक तस्वीरें >>