नंदगंज के दो अलग-अलग गांवों में हुए विवाद में 8 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार





देवकली। नंदगंज थाना क्षेत्र के सोन्हौली गांव में सड़क बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। वहीं रठौली में भी किसी बात पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों स्थानों पर विवाद की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मामलों में दोनों पक्षों को समझाया और शांत किया। इसके बाद जब वो चले गए तो दोनों गावों में दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। जिसके बाद पुनः घटना की शिकायत पाकर पहुंची पुलिस ने महिला सहित 8 लोगों को दोनों मामलों में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सोन्हौली गांव से अनवर अली पुत्र रफीक, जसवंत यादव पुत्र अंबिका, राजेश यादव पुत्र शिवपूजन, संतोष यादव पुत्र रामराज, सुभाना पत्नी इब्राहिम को गिरफ्तार किया। वहीं रठौली गांव के विवाद के मामले में रामनवल पुत्र कोतवाल, चंदन पुत्र लौटन व सवरू पुत्र सुदर्शन को गिरफ्तार जेल भेजा। टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह यादव व रामकुमार ओझा के अलावा कांस्टेबल मधुसूदन, सोनू कुमार, आशुतोष पासवान व महिला आरक्षी सोनम सिंह रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< लोगों की आंतरिक तकलीफों से निजात दिलाकर जीवन को खुशहाल बना रहे हैं रमेन्द्र, अब 5000 से अधिक को मिल चुका है लाभ
सिधौना स्थित घर पहुंचा सैनिक का पार्थिव शरीर, एसडीएम आदि ने पुष्पचक्र देकर दी अंतिम विदाई >>