राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के जिलाध्यक्ष बने अशोक त्रिपाठी





देवकली। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार तिवारी ने नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्हीं कलां निवासी अशोक त्रिपाठी को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग गाजीपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस बात की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। श्री त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अजीत जायसवाल, बबलू गिरि, शशिकांत तिवारी, नंदन शर्मा, निखिल शर्मा, अमरनाथ तिवारी, रुद्रमणि त्रिपाठी आदि ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि उनके अध्यक्ष बनने से क्षेत्रीय लोगों को लाभ होगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< राज्य की कानून व्यवस्था सरकार की जिम्मेदारी, ममता सरकार ने कराया था अमित शाह के काफिले पर हमला - जगदंबिका पाल
चुनावी सरगर्मी के बीच भी समाजसेवा कर रहे विधायक, विमान से भिजवाया शव >>