कच्चा मकान ढहाने में जेसीबी ने दादा व गोद में बैठे मासूम पोते को रौंदा, दोनों की मौत के बाद मचा कोहराम





नंदगंज। थानाक्षेत्र के हरखुपुर गांव में पक्का मकान बनवाने के लिए जेसीबी से कच्चे मकान को ध्वस्त कराने के दौरान मकान स्वामी व उसका मासूम पोता जेसीबी की चपेट में आ गए। जिसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव निवासी शंकर बिंद 55 का मकान कच्चा था। उसे पक्का कराने के लिए वो उसे जेसीबी से ढहवा रहा था। इस बीच वो वहीं बैठकर अपने 6 साल के पोते अंकित पुत्र नंदलाल को गोद में लेकर उसे बहला रहा था और जेसीबी चालक को निर्देश दे रहा था। तभी अचानक जेसीबी को पीछे करने में चालक को दिखा नहीं और दादा-पोते उसकी चपेट में आ गए। जिसमें दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। घटना देखकर सभी शोर मचाते हुए वहां भागे और दोनों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ था। गांव में भी शोक का माहौल था।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को रौंदा, मौत के बाद मचा कोहराम
तूफान व बारिश से बचने को झोपड़ी में घुसे युवक की कब्र बन गई वही झोपड़ी, 4 बहनों की राखी की थाली हुई सूनी >>