विश्व पृथ्वी दिवस पर चलाया गया पौधरोपण अभियान, स्काउट-गाइड संगठन ने लिया संकल्प





जखनियां। विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर पर्यावरणप्रेमी अरविंद यादव ने क्षेत्र के मुड़ियारी गांव में पौधरोपण अभियान चलाया और लोगों से भी पौधरोपण की अपील की। पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण जागरुकता के लिए क्षेत्र में चलाई जा रही मुहिम से प्रेरित होकर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी संस्था हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के पदाधिकारी 5-5 पौधे लगाकर इस मुहिम में शामिल हुए और अब लोगों को प्रेरित करने के लिए संकल्प लिया है। नितेश यादव ने आम के 5 पौधे रोपने के बाद कहा कि पर्यावरण संरक्षण का ये सिलसिला अब चलता रहेगा। अरविन्द यादव ने बताया कि पर्यावरण को प्रभावित करने में एक प्रमुख कारक प्रदूषण है। इससे उबरने के लिए अधिकाधिक पौधरोपण की जरूरत है। प्रत्येक व्यक्ति को हर साल कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर गरिमा सिंह, स्काउट मास्टर अफजाल मंसूरी, डीटीसी रुपचंद्र यादव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात सहित पूरे क्षेत्र के ईदगाहों पर अकीदत से मना ईद का पर्व, प्रत्याशियों ने गले मिलकर दी बधाईयां
सैदपुर सहित पूरे क्षेत्र के ईदगाहों पर पढ़ी गयी नमाज, अतीक हत्याकांड के बाद भारी पुलिसफोर्स रही तैनात, पूरे समय डटे रहे प्रत्याशी >>