अपने ही ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान गम्भीर रूप से घायल, रेफर





जखनियां। भुड़कुड़ा थानाक्षेत्र के पनिक्शां गांव में ट्रैक्टर की जद में आकर किसान गम्भीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे सीएचसी लाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया। गांव निवासी किसान मनोज पांडे द्वारा थ्रेशर मशीन और ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई के बाद ट्रैक्टर बंद कर रहे थे। इस बीच अचानक ट्रैक्टर का गियर लग गया। जिससे वो ट्रैक्टर के नीचे आने से गंभीर रुप से घायल हो गये। परिजनों ने तत्काल उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां से रेफर कर दिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भैंस चोरी में असफल होने पर गृहस्वामी पर किया जानलेवा हमला, लगातार चोरी से लोगों में फैली दहशत
मनबढ़ दुष्कर्मी हुआ गिरफ्तार, नाबालिग संग दुष्कर्म के आरोप में जमानत पर बाहर आते ही घर में घुसकर महिला को बनाया शिकार >>