सैदपुर की शान पवन ने हॉकी इंडिया में किया एक और ‘गोल’, भारत की 33 सदस्यीय कोर टीम में हुआ चयन





सैदपुर। हॉकी इंडिया के 33 सदस्यीय कोर टीम में सैदपुर की शान हॉकी खिलाड़ी पवन राजभर का चयन हो गया है। पवन राजभर के चयन का पता चलते ही पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल व्याप्त हो गया। वहीं लोगों ने पवन के घर जाकर परिजनों को बधाई दी। पवन राजभर बचपन से ही हॉकी के शौकीन थे और अभ्यास करते थे। ओलंपियन ललित उपाध्याय व राजकुमार पाल के भारतीय हॉकी टीम में चयन होने के बाद पवन उनके संपर्क में आए और अपने खेल पर और ज्यादा ध्यान देने लगे। इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए एशिया कप में पवन ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद शुक्रवार को हॉकी इंडिया के 33 सदस्यीय कोर टीम में पवन का चयन हुआ। पवन क्षेत्र के भदैला गांव के निवासी हैं। उनके पिता की कुछ वर्षों पहले मृत्यु हो गई थी। मां रामदेई देवी घर पर रहती हैं। छोटा भाई गगन राजभर भी हॉकी का खिलाड़ी है और इस समय साईं भोपाल से खेल रहा है। पवन की तैनात इंडियन नेवी में कुछ वर्षों पहले हो गई थी। नेवी की तरफ से वह लगातार खेल रहे थे। उनका चयन अब हॉकी इंडिया के 33 सदस्यीय टीम में हुआ है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< समाधान दिवस का हुआ आयोजन, जमीनी मामले में युवक ने लगाई जान माल के रक्षा की गुहार
महिलाओं संग लाखों की धोखाधड़ी करने वाले शातिर दिव्यांग ने कोतवाल से भी दिखाई रंगबाजी, फोन पर दिया ऐसा जवाब कि........ >>