बिजली विभाग के एसडीओ ने कार से बस का इंतजार कर रही 3 महिलाओं को रौंदा, हालत गम्भीर





खानपुर। थानाक्षेत्र के सिधौना बाजार में रविवार की दोपहर एसडीओ की अनियंत्रित कार ने तीन महिलाओं को धक्का मार कर घायल कर दिया। उन्हें फौरन निजी अस्पताल ले जाया गया। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे किनारे तीन महिलाएं बस का इंतजार कर रही थीं। तभी देवकली डिवीजन में सादात विद्युत खंड के एसडीओ आरपी यादव कार से पहुंचे। इस बीच उनकी कार अनियंत्रित हो गयी और उन्होंने तीनों महिलाओं को रौंद दिया। जिसमें अमेहता निवासिनी कौशल्या देवी पत्नी मन्द्रिका वेनबंशी, उनकी विवाहिता पुत्री शांति देवी सहित पास में खड़ी अन्य महिला गिरिजा देवी पत्नी लालमणि गम्भीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद सिधौना चौकी के पुलिसकर्मियों ने तीनों महिलाओं को औड़िहार स्थित न्यू लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एसडीओ की गाड़ी को सिधौना पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पहली बार ग़ाज़ीपुर दौरे पर पहुंचीं राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी, ग़ाज़ीपुर की स्थिति का लिया जायजा
नवरात्रि के छठें दिन हुई महिषासुर संहारिनी मां कात्यायिनी की आराधना >>