नशे में धुत सूमो चालक ने दो बाइकों को रौंदा, एक युवक की दर्दनाक मौत व 2 की हालत गम्भीर





सैदपुर। थानाक्षेत्र के भितरी स्थित रामलीला मैदान के सामने नशे में धुत एक सूमो चालक ने दो बाइकों को रौंद दिया। जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, वहीं दूसरे पर बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद सूमो भी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसके बाद नशा टूटने पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीयनचक निवासी श्रवण 30 पुत्र रामनवल भितरी बाजार से घर का सामान लेकर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार सूमो ने उसे रौंद दिया और अनियंत्रित होकर पीछे आ रही दूसरी बाइक को भी टक्कर मार दी। घटना में श्रवण उछलकर सूमो के आगे गिरा और सूमो उसे कुचलते हुए निकल गयी। जिसमें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं दूसरी बाइक पर सवार राजनपुर गांव निवासी प्रमोद 32 पुत्र स्व आत्मा यादव तथा पिंटू यादव 22 पुत्र छोटेलाल यादव गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी लाया गया। जहां से घायलों को रेफर कर दिया गया। वहीं शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वो 3 भाइयों में सबसे बड़ा था और 2 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। वो पत्नी समेत 2 मासूम बच्चों को छोड़ गया है। सभी का रोरोकर बुरा हाल था।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुख्तार अंसारी पर फिर कार्रवाई, मंसूर अंसारी के नाम के 26 लाख के बेनामी शॉपिंग काम्प्लेक्स को किया कुर्क व जब्त
विभाग को हैंडओवर न होने से शोपीस बना है करोड़ों की लागत से बना सीएचसी भवन, 2014 में 30 बेड का अस्पताल शुरू कराने का था वादा >>