भाजपा की हुई बैठक, संगठन व माइक्रो डोनेशन पर हुई चर्चा





शादियाबाद। भाजपा के मनिहारी प्रथम मंडल की बैठक अकरांव महाविद्यालय पर हुई। जिसमें माइक्रो डोनेशन कलेक्शन तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने मंडल पदाधिकारियों के कार्यों और जिम्मेदारियों की सराहना करते हुए कहा कि माइक्रो डोनेशन का जो कार्य दिया गया इसमें सभी पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने दायित्वों को बखूबी निभाया। कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनैतिक संगठन है जो देश के सम्मान और स्वाभिमान के साथ समाज के कमजोर गरीब और असहाय जन के लिए काम कर रहा है। इस मौके पर डॉ. मुराहू राजभर, खरभू चौहान, झारखंड यादव, अजय गुप्ता, वीरेंद्र चौहान, बदरुद्दीन शास्त्री, राकेश सिंह कुशवाहा आदि रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हंसराज राजभर ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< खेत से लौट रही युवती संग मनबढ़ों ने की छेड़खानी, मां को धक्का देकर दी धमकी, दो पर मुकदमा दर्ज
वाह नंदनी! पूरी दुनिया में लहरा दिया सैदपुर का परचम >>