बीते कई सालों से ये सामाजिक संस्था कर रही मलिन बस्तियों में दीपदान, लोगों से भी की अपील





सैदपुर। बीते एक दशक से दीपावली पर मलिन बस्तियों में किया जा रहा दीप, तेल और बाती वितरण का कार्य सामाजिक संस्था युवा शक्ति संघ द्वारा इस वर्ष भी किया गया। इस वर्ष भी सैदपुर के मलिन बस्तियों में युवा शक्ति संघ द्वारा दीपावली की सामग्री वितरित की गई। संघ के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा करीब 10 वर्षो से दीप दान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य यही रहता है कि अपने आस-पास किसी भी घर में अंधेरा न रह जाये। अपील किया कि सक्षम लोग भी इस मुहिम में आगे आएं। इस मौके पर विनोद यादव, शमशेर सिंह, राहुल यादव, अभिषेक साहा, पवन यादव, गुरुज्ञान जायसवाल, पंकज यादव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गैबीपुर के गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में हुए ट्रायल्स में ग़ाज़ीपुर की टीम में चुने गए 9 बॉक्सर, राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिभाग
शताब्दी न्यूज परिवार की तरफ से दीपोत्सव सहित पंचपर्व की अनंत शुभकामनाएं >>