दुर्घटना में मृत सपा कार्यकर्ता के परिजनों की सपा मुखिया ने की 1 लाख की आर्थिक मदद, ब्लॉक प्रमुख ने की सराहना





खानपुर। क्षेत्र के ईशोपुर में युवा कार्यकर्ता के निधन पर शोक प्रकट करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक लाख रूपए की सहायता राशि भेजी है। जिसके बाद जिपं सदस्य कमलेश यादव के आवास पर सपा के वाराणसी जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार ने युवक के पिता को एक लाख रूपए का चेक सौंपा। बीते दिसंबर में युवक आलोक यादव पुत्र शिवधार यादव सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन बेहतर उपचार के लिए मेदांता ले गए, लेकिन उसने वहां दम तोड़ दिया। जिसके बाद सपा मुखिया ने परिजनों को फोनकर सांत्वना प्रदान किया था। अब उन्होंने एक लाख रूपए की मदद की है। इस बाबत ब्लाक प्रमुख हीरा यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने हर कार्यकर्ता के सुख दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती है। पार्टी मुखिया ने ये बात साबित कर दी है। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता देवराज सिंह ठाकुर, रामजीत यादव, शिवबचन बैरागी आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अब सिर्फ खाके ही नहीं, बल्कि खिलाकर भी इतराएंगे पनवाड़ी, बनारसी पान जीआई टैग मिलने के बाद पनवाड़ियों में गर्वमिश्रित हर्ष
पीसीएस अधिकारी बनने के बाद पहली बार गांव आने पर विपिन का हुआ भव्य स्वागत >>