धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती





नंदगंज। क्षेत्र के बरहपुर गांव में सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। इस दौरान दीप-धूप आदि जलाकर धम्म प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने सम्राट अशोक को सम्राटों का सम्राट बताया। कहा कि उनके काल में भारत का विस्तार अफगानिस्तान तक था। कलिंग युद्ध के बाद उन्होंने बौद्ध धर्म को अपनाया। दुःख की बात है कि भारत सरकार ने अशोक चिह्न तो अपनाया किंतु जयंती मनाना भूल गयी। कहा कि सरकार को अन्य महान विभूतियों की भांति सम्राट अशोक की जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित करना चाहिए। साथ ही कुशवाहा समाज को अपने घर में सम्राट अशोक की फ़ोटो लगाने की अपील की, ताकि वर्तमान पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व महसूस हो। इस मौके पर भरत कुशवाहा, नगीना कुशवाहा, सूबेदार कुशवाहा, संजय कुशवाहा, मुसाफिर कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, हरदेव कुशवाहा, नित्यानंद कुशवाहा, जयकेश कुशवाहा, दुर्वासा कुशवाहा, माखन कुशवाहा, महादेव कुशवाहा, सहित मौर्यवंशी आदि रहे। अध्यक्षता रामनरेश कुशवाहा व संचालन अजय कुशवाहा ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< परिजनों से निजी विवाद के बाद डांट सुनकर आहत हुआ युवक, ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या
आशा और आरबीएसके की पहल से मासूम बच्चे के टेढ़े पंजों की हुई सर्जरी, अब बदल जायेगा जीवन >>