केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील, भाजपा महिला व पिछड़ा वर्ग मोर्चा की हुई बैठक





गाजीपुर। भाजपा महिला मोर्चा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें सरकार की योजनाओं तथा पार्टी के सिद्धांत व विचारों की चर्चा करते हुए लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उसे सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया। कहा कि सरकार लगातार जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सोच व सपनों को साकार कर रही है। पिछड़ा वर्ग क्षेत्रीय मंत्री विनय मौर्य ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकारों द्वारा जो विकास कार्य हुए हैं, वह देश के सम्मान, स्वाभिमान तथा विकास के लिए मील का पत्थर है। कहा कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य निर्माण का आधार मजबूत हो रहा है। इस मौके पर माया सिंह, मनीष वर्मा, वीरेन्द्र चौहान, रम्भा राय, साक्षी श्रीवास्तव, नीलम सिंह, संतोष कुशवाहा, रविंद्र यादव, विनोद गुप्ता, रीमा खरवार, कंचन गिरी, लालमुनी, गुड्डी पांडेय आदि रहे। अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज बिंद ने की।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पूर्व प्रधान ने गरीबों में बांटा कंबल
रेस लगाने के चक्कर में बाइकों की सीधी भिड़ंत में घायल किशोर की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल >>