सैदपुर : सिविल बार एसोसिएशन का हुआ चुनाव, सुनील पांडेय अध्यक्ष व प्रभात सिंह बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष





सैदपुर। सिविल बार एसोसिएशन सैदपुर का चुनाव बुधवार को मुंसफी परिसर में हुआ। जिसमें सिविल जज राहुल जूडि जायसवाल की उपस्थिति में अधिवक्ता सुनील कुमार पांडेय को अध्यक्ष, प्रभात कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवमूरत राम, अवनीश चौबे, चंद्रिका सिंह यादव उपाध्यक्ष, ओमकार नाथ शर्मा महामंत्री, सुशील कुमार राय कोषाध्यक्ष एवं शिवाधार सिंह को महामंत्री चुना गया। साथ ही कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों को सिविल जज जूडि व अतिरिक्त सिविल जज जूडि विनायक सोमवंशी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सिविल जज ने कहा कि फरियादी व न्याय के बीच अहम कड़ी अधिवक्ता होते हैं। अधिवक्ता बहस के माध्यम से सच्चाई को सामने रखते हैं जिससे न्याय होता है। अध्यक्ष सुनील पांडेय ने कहा कि वह अधिवक्ताओं के हित में निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। कहा कि इसके अलावा ये भी निर्णय लिया गया है कि किसी भी अधिवक्ता का आकस्मिक निधन होने पर बार की तरफ से दाह संस्कार के लिए 10 हजार रुपये देने के साथ ही आर्थिक सहयोग का भी प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा आधुनिक पुस्तकालय के बाबत भी चर्चा हुई। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र राय, वीरेंद्र सिंह, शांतिप्रकाश वर्मा, संतोष यादव, रामजन्म सिंह यादव, इरफान अजीज, सैय्यद जफर, कालिका प्रसाद, पंकज जायसवाल, रत्नाकर दुबे, वीरेंद्र कुमार आदि थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर तहसील में एसडीएम ने दिलाई मतदान की शपथ, की अपील
आईसीसी से ये सम्मान पाने वाले दुनिया के पहले भारतीय खिलाड़ी बने सूर्यकुमार यादव, दादा व चाचा ने बांटी मिठाईयां >>