पिता ने दो युवक पर लगाया किशोरी बेटी संग दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज, मौके से बरामद हुआ मोबाइल





बहरियाबाद। थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी संग दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद मौके पर मिला मोबाइल चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों में चर्चा है कि इसकी काल डिटेल निकाली जाये तो असली तस्वीर सामने आ जाएगी। इस मामले में पीड़िता के पिता ने गांव के एक युवक व पड़ोस के एक अन्य युवक को आरोपी बनाते हुए स्थानीय थाने में दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कहा कि गुरूवार की देररात मेरी पुत्री शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। काफी देर बाद भी मेरी पुत्री घर नहीं आई तो मेरा लड़का और मेरी पत्नी उसे ढूंढने के लिए चले गए। देखा कि घर के सड़क के किनारे लड़की के साथ दो लड़के थे। मौके पर एक मोबाइल भी मिली है। जिसको लेकर लोगों में चर्चा है। इस बाबत थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा। शुक्रवार को महिला चिकित्सक के न होने के कारण शनिवार को पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नहर में मिला अज्ञात वृद्ध का शव, सनसनी
5 वांरटी गिरफ्तार >>