तीन दिनों तक चलेगा ईद-उल-अदहा का उत्सव, कुर्बानी को लेकर की गई ये अपील





बहरियाबाद। ईद-उल-अदहा का त्यौहार देश भर में रविवार को मनाया जायेगा। इस त्यौहार का कार्यक्रम तीन दिनों तक चलता है। इस दिन मुसलमान सूरज निकलने के बाद दो रेकात नमाज वाजिब अदा करता है। उसके बाद साहिबे निसाब शरिए (माला दार) मर्द औरत तीन दिन तक अपने रब के राजा के खातिर जानवरों की कुरबानी देते हैं। ये सिलसिला रविवार से मंगलवार तक सूर्यास्त से पहले तक चलेगा। भाजपा सादात उत्तरी के मंडल महामंत्री दानिश वरा ने बताया कि ईद-उल-अदहा का त्यौहार हज़रत इब्राहिम अलैईस्सलाम की याद में मनाया जाता है। कुर्बानी उन्हीं की सुन्नत है। देश भर का मुसलमान इस सुन्नत की खुशी दिल के साथ अदा करता है। उन्होंने लोगों से ऐसे जानवरों की कुर्बानी करने की अपील की जिसकी हमें भारतीय क़ानून में इजाजत है। ऐसे जानवरों की कुर्बानी बिल्कुल ना करें जिस पर हुकूमते हिंद के द्वारा प्रतिबंध है। कुर्बानी के दिनों में साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें। क्योंकि इस्लाम में साफ-सफाई को आधा ईमान करार दिया गया है। अमन और सकून के साथ ईद-उल-अदहा का त्यौहार मनाएं। कहा कि अच्छा मुसलमान अच्छा शहरी होने की ज़िम्मेदारी निभाते हुए कुर्बानी देते वक्त दूसरे मजहब की भावनाओं का खास ख्याल रखे और कुर्बानी खुले में ना करे। किसी बंद जगह में कुर्बानी कर उसके अवशेष किसी गढ्ढे में दफन कर दें। खून को नाली में ना बहायें और न बहने दें। कुर्बानी की फोटो या वीडीयों सोशल मीडिया पर वायरल न करें। बिरादरानें वतन का ख्याल रखें।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नाबालिग को लेकर फरार युवक गिरफ्तार
धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोपी मनबढ़ गिरफ्तार, लोगों को भड़काने का था आरोप >>