हॉकी एशिया कप में भारत को कांस्य दिलाने वाले खिलाड़ी विष्णुकांत सिंह पहुंचे सैदपुर, निहाल हुआ गांव





खानपुर। इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए एशिया कप में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य विष्णुकांत सिंह का शनिवार को सैदपुर के भुजहुआं गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। कांस्य पदक लेकर भुजहुआं पहुंचे विष्णुकांत का खेल प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। ढोल-बाजे के साथ अठगांवा स्टेडियम से भुजहुआं गांव तक उनका स्वागत जुलूस निकाला गया। इस दौरान मिड फील्डर विष्णुकांत सिंह ने खेल प्रेमियों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। अठगांवा के द्वारिका सिंह लोधी सिंह हॉकी स्टेडियम के संरक्षक पूर्व एमएलसी डॉ कैलाश सिंह ने अपने होनहार हॉकी खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया। समाजसेवी प्रमोद यादव और कामेश सिंह के नेतृत्व में युवाओं और खेल प्रेमियों की भीड़ ने अपने भुजहुआं के लाल को कंधे पर बिठाकर ढोल नगाड़ों के साथ पूरा गांव घुमाया। घर पहुंचते ही विष्णुकांत ने अपने माता-पिता और कोच के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान खेल प्रेमियों ने कहा कि हॉकी खिलाड़ियों ने अपने जुझारू जज्बे से कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवशाली क्षण प्रदान किया। भारतीय हॉकी टीम भले ही फाइनल में न पहुंच पाई हो लेकिन टीम के जुझारुपन ने सबका दिल जीत लिया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सगे चाचा की पीट-पीटकर नृशंस हत्या करने वाले तीनों नामजद भतीजे गिरफ्तार, भागने को कर रहे थे बस का इंतजार
केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर पखवारा मना रही भाजपा, जिले भर में बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर हुआ माल्यार्पण >>