नदी से निकला हैंडग्रेनेड, जिला प्रशासन हलकान





गहमर। स्थानीय कोतवाली से महज 500 मीटर दूरी पर स्थित तालाब में मछली पकड़ रहे मछुआरों की नजर हैंड ग्रेनेड पर पड़ी। हैंड ग्रेनेड तालाब में कैसे आया, इसे लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है। गाजीपुर जिले में स्थित गहमर गांव में बुधवार सुबह मछली पकड़ रहे मछुआरों को ऐसी चीज हाथ लगी, जिसे देखकर लोग डर गए। तालाब में मछली पकड़ते समय मछुआरों को हैंड ग्रेनेड मिला था। इस बात की जानकारी फैलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बम निरोधक दस्ते को भी सूचना दी गई है। गहमर कोतवाली से महज 500 मीटर दूरी पर स्थित तालाब में हैंड ग्रेनेड कैसे पहुंचा, इस बात को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। गहमर गांव के प्राथमिक विद्यालय पश्चिमी के पास तालाब में बुधवार सुबह कुछ युवक मछली मार रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक जंग लगे हुए लोहे के सामान पर पड़ी। युवकों ने जब उसे बाहर निकाला तो वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बरामद हैंड ग्रेनेड काफी पुराना लग रहा है। उसमें जंग लगा हुआ है। फिलहाल उसे गड्ढा खोदकर जमीन के अंदर रखा गया है। बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई है। मामले की छानबीन जारी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पंखे का तार लगा रहा किशोर करंट लगने से झुलसा
खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, पोखरीपुर में गायब मिले दो शिक्षक व एक शिक्षामित्र >>