पंखे का तार लगा रहा किशोर करंट लगने से झुलसा





सैदपुर। थानाक्षेत्र के सम्मनपुर गांव में करंट लगने से किशोर गम्भीर रूप से झुलस गया। जिसके बाद उसे तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गांव निवासी दीपक यादव 11 पुत्र रामबली यादव घर में पंखे का तार लगा रहा था। इस बीच तार कटा होने के चलते करंट लगने से झुलस गया। परिजन तत्काल बिजली काटा और उसे छुड़ाकर सैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये। जहां किशोर का उपचार हो रहा है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल
नदी से निकला हैंडग्रेनेड, जिला प्रशासन हलकान >>