जमानियां विधायक ने किया फिरोजपुर-बारा प्लाटून पुल का लोकार्पण, जनता को किया समर्पित





गहमर। जमानियां विधानसभा समेत अन्य क्षेत्रों की जनता की सुविधा व विकास में मील का पत्थर साबित होने वाले फिरोजपुर-बारा प्लाटून पुल का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह ने करते हुए पुल को जनता को समर्पित किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि भाजपा जन-जन की अपेक्षाओं को पूर्ण करने में विश्वास रखती है। कहा कि भाजपा के समर्थन में उमड़ रहा जनसैलाब देखकर मुंहफट विपक्षियों का बोलती बन्द हो चुकी है। कहा कि जनता का उमड़ता स्नेह रूपी ये खुला समर्थन यह बता रहा है कि 2022 में फिर से प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी। इस मौके पर बारा प्रधान आजाद खान, मगरखाई प्रधान अनिल यादव, पूर्व सैनिक संगठन के मार्कण्डेय सिंह, बच्चन राय, रविन्द्र श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह, हरिओम सिंह, अमित जायसवाल, अमित सिंह, योगेंद्र रॉय, विनय प्रधान, अमित सिंह, परीक्षित सिंह, विमलेश सिंह, मुन्ना पाण्डेय, यमुना राय, बालेश्वर यादव, राजकुमार तिवारी, रामअवध सिंह आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< कांग्रेस के लिए महंगी साबित होगी पीएम मोदी संग की गई ओछी हरकत, कांग्रेस का हो चुका है नैतिक पतन - जिलाध्यक्ष
किसी एक दल का नहीं, बल्कि 132 करोड़ लोगों का होता है प्रधानमंत्री, तय हो कड़ी कार्यवाही - डॉ. विजय यादव >>