कांग्रेस के लिए महंगी साबित होगी पीएम मोदी संग की गई ओछी हरकत, कांग्रेस का हो चुका है नैतिक पतन - जिलाध्यक्ष





गाजीपुर। पंजाब प्रांत में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खतरनाक परिस्थितियों में डालने से आहत भाजपा में कांग्रेस और पंजाब सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गुरूवार को जगह-जगह मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला फूंक कर विरोध में नारे लगाए गये व कांग्रेस सरकार के नैतिक पतन की बात कही गयी। इसके साथ ही शाम को भाजयुमो के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले को पंजाब प्रांत के फिरोजपुर मे रोक कर उनके जीवन सुरक्षा को चुनौती देना कांग्रेस के लिए बहुत महंगा साबित होगा। कहा कि नैतिक निकृष्टता की हद पार करके समाजिक मूल्यों को सदैव दांव दिखाने वाली कांग्रेस का स्तर इतना गिर सकता है, हम ऐसा सोच भी नहीं सकते थे। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि सदैव से तुष्टीकरण और आतंकवाद की पोषक रही कांग्रेस से इससे ज्यादा की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है। शाम को मशाल जुलूस भाजपा कार्यालय से विशेश्वरगंज पेट्रोल पम्प, महुआबाग होते हुए मिश्रबाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा स्थल पर पहुंची और सभा में परिवर्तित हो गई। जुलूस में कार्यकर्ता ‘प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, चरणजीत सिंह चन्नी मुर्दाबाद, पंजाब सरकार बर्खास्त हो’ आदि के नारे लगाने के साथ ही स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला, महामंत्री अविनाश सिंह, विवेकानंद राय, प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, रामनरेश कुशवाहा, शशिकान्त शर्मा, योगेश सिंह, रासबिहारी राय, सुनील गुप्ता, कार्तिक गुप्ता, गोपाल राय, हर्षित सिंह, गौरव श्रीवास्तव, अजीत सिंह, राजकुमार सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, साधना राय, कल्पना कुशवाहा, नन्दू कुशवाहा, संतोष जायसवाल, कुंवर बहादुर सिंह आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गोमांस काटकर बेचने की तैयारी कर रहे सगे भाईयों समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
जमानियां विधायक ने किया फिरोजपुर-बारा प्लाटून पुल का लोकार्पण, जनता को किया समर्पित >>