डिप्टी सीएम समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का डॉ. विजय यादव ने अंधऊ हवाई पट्टी पर किया जोरदार स्वागत, कई मंत्री पहुंचे





गाजीपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर का आगमन गाजीपुर के अंधऊ हवाई पट्टी पर एक साथ हुआ। जहां पर उनका भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष व कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डॉ. विजय यादव ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। सभी मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष डिप्टी सीएम के साथ ही लखनऊ से उनके विमान से पहुंचे थे। वो जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा के मोहनपुरवा स्थित घर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। हवाई पट्टी पर विमान उतरने के बाद प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. विजय यादव समेत जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह आदि ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। स्वागत के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष आदि ने डॉ. विजय से कुछ देर तक चलते हुए बातचीत भी की। इसके पश्चात वो कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर जिला प्रभारी अशोक मिश्र, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, प्रो शोभनाथ यादव, प्रवीण सिंह, पंकज सिंह, राजेश राजभर, संकठा मिश्रा, अखिलेश सिंह, शशिकान्त शर्मा, राजन प्रजापति, पप्पू सिंह, सुरेश बिंद, डॉ अरविन्द मिश्र, डॉ संचित आदि रहे।

मुहम्मदाबाद। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पैतृक गांव मोहनपुरा में उनके घर ठाकुर बाड़ी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता पाठ का समापन सोमवार को हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में अंतिम दिन सोमवार को सत्ताधारी दल के कई लोग पहुंचे और कथा का श्रवण किया। इस दौरान प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना आदि पहुंचे। यूपीडा के सूचना सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को रामचरितमानस की पुस्तक भेंट की। इस मौके पर पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भाजपा नेता व खंड विकास अधिकारी ने छात्रों में बांटा स्मार्टफोन
नई पहल : शैक्षणिक टूर के लिए तहसील में पहुंचे जीबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे, तहसीलदार से समझी कार्य की बारीकियां >>