दो दिनों से लापता अधेड़ की पेड़ पर लटकी मिली लाश, सनसनी





गहमर। थानाक्षेत्र के बारा गांव में पारिवारिक कलह से आजिज आकर अधेड़ ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव निवासी अक्षयलाल राम 40 दो दिनों से ही घर से गायब था। परिजनों ने बताया कि घर में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से वो गायब थे। हमें लगा कि वो गुस्से में गए हैं, काफी खोजबीन किया और जब नहीं मिले तो लगा कि बाद में वापिस आ जाएंगे। लेकिन हमें क्या पता था कि उनके मौत की खबर आएगी। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों शौच के लिए गए तो गांव के बाहर स्थित पोखरा किनारे बगीचे में पेड़ पर फंदे पर उसकी लाश लटकी थी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। इधर परिजनों को पता चला तो वो रोते बिलखते वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक 3 पुत्र व एक पुत्री समेत पूरा परिवार छोड़ गय है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< देवकली में हुआ मनोज सिन्हा का भव्य स्वागत, समारोह को संबोधित करते भावुक हुए उपराज्यपाल
पटरी किनारे रहने वालों की सुरक्षा के लिये चलाया गया जागरूकता अभियान, लोगों को किया जागरूक >>