दर्दनाक! अपने ही हाथ से कट गया गला, मचा हड़कंप





गहमर। स्थानीय गांव में ग्लैंडर से लकड़ी काट रहे लकड़ी मिस्त्री पर ही ग्लैंडर गिर पड़ा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सेवराई निवासी रामजी शर्मा फर्नीचर के मिस्त्री थे। गुरूवार को वो एक व्यक्ति के यहां फर्नीचर बना रहे थे। इस बीच उनके हाथ से छूटकर ग्लैंडर उनके गले पर ही गिर पड़ा और उससे गला कटने के चलते उनकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गर्भवतियों व धात्रियों का कोविड टीकाकरण जरूरी, निभाएं जिम्मेदारी
खानपुर एसओ व सिधौना चौकी प्रभारी गणतंत्र दिवस पर हुए सम्मानित >>