प्रशासन की नाक तले धड़ल्ले से बिक रही प्रतिबंधित जानलेवा मछली, विभाग ने जारी की है ऐसी खतरनाक चेतावनी



विवेक कुमार सिंह की खास खबर



नंदगंज। स्थानीय बाजार व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में चट्टी चौराहों पर प्रतिबंधित मांगुर मछली खुलेआम धड़ल्ले से बेची जा रही है। मांगुर मछली की बिक्री पर सम्बन्धित विभाग रोक लगाने पूरी तरह से असफल है। बाजार में कोई कार्यवाही होती है तो मछली बेचने वाले एक दो दिन मांगुर बेचना बन्द कर देते हैं। उसके बाद पुनः बेचना शुरु कर देते हैं। नंदगंज के मछली बाजार में मांगुर मछली की बिक्री पर एक बार भी निरीक्षण व कार्यवाही नहीं होने से मछली विक्रेता बिना भय के इस प्रतिबंधित मछली को बेच रहे हैं। मत्स्य विभाग के अनुसार मांगुर मछली प्राकृतिक जलीय संपदा एवं पर्यावरण के लिए अत्यंत घातक है। मांगुर मछली कई बीमारियों की वाहक होती है, जो पर्यावरण और इंसानों के स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक है। इसलिये सरकार ने इसकी बिक्री आदि पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है। मत्स्य निरीक्षकों ने बताया कि मांगुर मछली के पालन तथा बिक्री पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगा हुआ है। यही नहीं मांगुर मछली का ग्रामसभा या निजी तालाबों में पालन-संर्वधन भी नहीं किया जा सकता है। इस मछली का भंडारण, आयात-निर्यात एवं बिक्री कोई नहीं कर सकता है। लोगों को भी इसे खाने से परहेज करने की जरुरत है अन्यथा वे कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। मत्स्य विशेषज्ञों के अनुसार यदि इस मछली के पालन को नियंत्रित या प्रतिबंधित नहीं किया गया तो कई जलीय पौधे और जल जीव इस धरती से विलुप्त हो जाएगे। यह मछली जन स्वास्थ्य के लिये बहुत ही हानिकारक है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< दबंगों ने किया विद्युत उपकेंद्र की जमीन पर कब्जा, ग्रामीणों ने की कब्जा हटवाने की मांग
एक पखवारे से जले ट्रांसफार्मर की सुध भी नहीं ले रहा विभाग, खेत में सूख रही धान की नर्सरी >>