गाजीपुर : नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विंध्याचल में रुकेगी एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस, 11 से 26 अक्टूबर तक होगा दो मिनट का ठहराव





गाजीपुर। विंध्याचल में शारदीय नवरात्र मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस को विंध्याचल स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 11 से 26 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में विंध्याचल स्टेशन पर दो मिनट रुकेगी। इस दौरान ट्रेन 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस 11 से 26 अक्टूबर तक विंध्याचल स्टेशन पर रात 10ः15 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 10ः17 बजे रवाना होगी। इसी तरह 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित अवधि में विंध्याचल स्टेशन पर दोपहर 12ः10 बजे पहुंचेगी और 12ः12 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। रेल प्रशासन के इस निर्णय से नवरात्र मेले में विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। अस्थायी ठहराव से श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा की योजना बनाने में भी मदद मिलेगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< औड़िहार : बाजार में मां दुर्गा की स्थापित हुई मां की प्रतिमा, नौ दिन तक होगी पूजा-अर्चना
जखनियां : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन हथियाराम मठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के जयकारों से गूंजा सिद्धपीठ परिसर >>