औड़िहार : बाजार में मां दुर्गा की स्थापित हुई मां की प्रतिमा, नौ दिन तक होगी पूजा-अर्चना





औड़िहार। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को औड़िहार बाजार में श्री नूतन कला मंदिर एवं दुर्गा पूजा समिति की ओर से विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। मंत्रोच्चार और पूजन के बीच प्रतिमा स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय दुर्गा पूजा का शुभारंभ हुआ। मां के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। अध्यक्ष अमित सिंह पिंकू ने बताया कि वर्ष 1998 से नवरात्र के अवसर पर यहां नौ दिनों तक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करने की परंपरा चली आ रही है। इसके लिए भव्य पंडाल तैयार किया जाता है, जिसे फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया जाता है। आयोजन की तैयारियां समिति के सदस्य कई महीने पहले से शुरू कर देते हैं। रविवार को विधिवत मंत्रोच्चार और पूजन के बाद पंडाल में मां दुर्गा के साथ भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाएं भी स्थापित की गईं। नवरात्र के नौ दिनों तक यहां पूजा-अर्चना का आयोजन होगा। इस मौके पर आलोक सिंह, गुंजन सिंह, अमित जायसवाल, गोलू जायसवाल, भोनू, आकाश, रामचंदर, सुभाष, रमेश, आनंद आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वाराणसी : शारदीय नवरात्रि में पूर्वोत्तर रेल ने श्रद्धालुओं को दिया तोहफा, मैहर मेले के लिए की 18 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की घोषणा
गाजीपुर : नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विंध्याचल में रुकेगी एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस, 11 से 26 अक्टूबर तक होगा दो मिनट का ठहराव >>