वाराणसी : शारदीय नवरात्रि में पूर्वोत्तर रेल ने श्रद्धालुओं को दिया तोहफा, मैहर मेले के लिए की 18 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की घोषणा

वाराणसी। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मैहर में लगने वाले मेले में मां शारदा के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 18 ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर पांच मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था अलग-अलग तिथियों में अक्टूबर तक लागू रहेगी। इसमें गोरखपुर, छपरा, रक्सौल, नौतनवा और अयोध्या कैंट से चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। मैहर मेले के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ठहराव के दौरान यात्रियों को मैहर स्टेशन पर उतरने और चढ़ने की सुविधा मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की निर्धारित तिथि और समय की जानकारी कर लेने की अपील की है। मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव पाने वाली ट्रेनों में शामिल ट्रेन 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 11 से 21 अक्टूबर तक मैहर में सुबह 3ः10 बजे पहुंचेगी और 3ः15 बजे रवाना होगी। इसके अलावा 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस 10 से 20 अक्टूबर तक सुबह 3ः10 बजे पहुंचेगी और 3ः15 बजे छूटेगी। 12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस 10 से 19 अक्टूबर तक रात 8ः50 बजे पहुंचेगी और 8ः55 बजे रवाना होगी। 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 10 से 17 अक्टूबर तक दोपहर 3ः05 बजे पहुंचेगी और 3ः10 बजे छूटेगी। 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 12 से 19 अक्टूबर तक सुबह 10ः40 बजे पहुंचेगी और 10ः45 बजे रवाना होगी। 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 14 से 21 अक्टूबर तक सुबह 5ः35 बजे पहुंचेगी और 5ः40 बजे छूटेगी। 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को सुबह 11ः05 बजे पहुंचेगी और 11ः10 बजे रवाना होगी। 22103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 12 से 19 अक्टूबर तक सुबह 6ः45 बजे पहुंचेगी और 6ः50 बजे छूटेगी। 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस 11 से 21 अक्टूबर तक रात 2 बजे पहुंचेगी और 2ः05 बजे रवाना होगी। 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 11 से 21 अक्टूबर तक रात 8ः25 बजे पहुंचेगी और 8ः30 बजे छूटेगी। 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 12 से 22 अक्टूबर तक रात 8ः25 बजे पहुंचेगी और 8ः30 बजे रवाना होगी। 12670 छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस 12 से 21 अक्टूबर तक सुबह 7ः25 बजे पहुंचेगी और 7ः30 बजे छूटेगी। 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस 12 से 19 अक्टूबर तक सुबह 11ः40 बजे पहुंचेगी और 11ः45 बजे रवाना होगी। 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 10 से 17 अक्टूबर तक सुबह 11ः25 बजे पहुंचेगी और 11ः30 बजे छूटेगी। 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 11 से 18 अक्टूबर तक रात 1ः55 बजे पहुंचेगी और 2 बजे रवाना होगी। 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 10 से 17 अक्टूबर तक सुबह 4ः20 बजे पहुंचेगी और 4ः25 बजे छूटेगी। 22104 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 13 से 20 अक्टूबर तक सुबह 8ः50 बजे पहुंचेगी और 8ः55 बजे रवाना होगी। वहीं 19040 छपरा-सूरत एक्सप्रेस 11 से 21 अक्टूबर तक रात 10ः40 बजे पहुंचेगी और 10ः45 बजे छूटेगी। रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से नवरात्र मेले के दौरान मैहर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है। श्रद्धालु अपनी यात्रा की योजना बनाते समय संबंधित ट्रेन की तिथि और समय का विशेष ध्यान रखें।

