गाजीपुर : अमित सिद्धार्थ बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष, संगठन में काम करने का पार्टी ने दिया ईनाम





गाजीपुर। भाजपा ने संगठन में नई जिम्मेदारी देते हुए कासिमाबाद के रामगढ़ निवासी अमित सिद्धार्थ को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने उनका मनोनयन किया। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। अमित सिद्धार्थ लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने आरएसएस स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में ब्लॉक संयोजक, कासिमाबाद तहसील संयोजक और जिला संयोजक एसएफएस की जिम्मेदारी निभाई है। इसके अलावा वह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में जिला मंत्री के दायित्व का भी निर्वहन कर चुके हैं। उनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि अमित सिद्धार्थ संगठन को मजबूत बनाने और अनुसूचित समाज के बीच पार्टी की गतिविधियों को विस्तार देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, भानुप्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, विष्णु प्रताप सिंह, अवधेश राजभर, सुमित तिवारी, शशिकांत शर्मा आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जंगीपुर : स्कूल में झूला झूलने के दौरान लटके तार के करंट से मासूम की मौत, परिजनों से हाथापाई, शिकायत के बावजूद तार न हटाने का आरोप
गाजीपुर : स्वजातीय जिलाध्यक्ष ही नहीं साध पाए सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने दिया इस्तीफा, भाजपा में जाने की चर्चाएं तेज >>