करमपुर के लाल ने फिर से गाजीपुर को पहुंचाया फलक पर, जूनियर हॉकी टीम में हुआ चयन



बिंदेश्वरी सिंह की खास खबर



खानपुर। क्षेत्र के करमपुर गांव स्थित मेघबरन सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रशिक्षु रहे एक खिलाड़ी उत्तम सिंह का भारत की जूनियर हॉकी टीम में चयन होने से पूरा करमपुर गांव आह्लादित हैं। राष्ट्रीय हॉकी जूनियर टीम में यूपी से सात खिलाड़ियों का चयन हुआ जिसमें करमपुर निवासी फॉरवर्ड खिलाड़ी उत्तम सिंह का चयन किया गया। वहीं करमपुर के राजकुमार पाल का चयन सीनियर हॉकी खिलाड़ी के रूप में हुआ हैं।इसके पहले भी मेघबरन स्टेडियम के दर्जनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की हाकी प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। जबकि यहां के आधा दर्जन खिलाड़ी जूनियर हाकी इंडिया टीम में शिरकत कर करमपुर गांव का नाम अन्तर्राष्ट्रीय फलक तक पहुंचा चुके हैं। करमपुर गांव के कृष्णकांत सिंह का बेटा उत्तम सिंह कान्हा जब दस वर्ष की उम्र में हाकी का स्टिक लेकर मेघबरन स्टेडियम में उतरा तो यह किसी को अहसास तक नहीं था कि ये उत्तम गांव से राष्ट्रीय स्तर तक सफर कभी पूरा कर सकेगा। लेकिन मेघबरन स्टेडियम में खेलते हुये उत्तम का चयन पहले चण्डीगढ़ के साईं में और फिर उसके बाद लखनऊ साईं के लिये हो गया। उसके बाद दो माह पूर्व औरंगाबाद में चयनित हुये जूनियर इंडिया कैम्प के खिलाड़ियों में उत्तम सिंह का भी नाम था। मेघबरन स्टेडियम के संस्थापक तेजबहादुर सिंह ने बताया कि मेघबरन स्टेडियम में एस्ट्रोट्रफ की स्थापना होने के बाद हमने हाकी के कईं राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी देश को दिये हैं। कहा कि खेल के जरिये देश की हमारी यह सेवा आगे भी जारी रहेगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< फसल देखने आए वरिष्ठ अधिवक्ता को दबंगों ने पीटा, हालत हुई गंभीर
हवा से गिरकर सड़क पर बिछ गई थी मौत लेकिन राहगीर की पैनी निगाह ने बचा ली जानें >>