राजभर सेवा समिति के तत्वावधान में गरीबों में बंटा कंबल





जखनियां। क्षेत्र के धीरजोत गांव स्थित पांडेय निवास पर राजभर सहयोग सेवा समिति के तत्वावधान में गरीबों में कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान गरीब, विधवा, दिव्यांग, बुजुर्ग व असहायों में कंबल का वितरण किया। इसके अलावा क्षेत्र के गरीब लेकिन मेधावी छात्र-छात्राओं में पठन-पाठन सामग्री का भी वितरण किया गया। संजय संघर्षी की तरफ से संगठन के अध्यक्ष व पूर्व सूबेदार डॉ. रामनारायण राय व डॉ. रमाकांत राजभर ने कंबल वितरण किया। ठंड में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। इसके पश्चात कार्यक्रम में आए लोगों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त राजभर, शमीम अंसारी, अनिल कुमार सिंह, गामा सिंह यादव, गंभीर यादव, सुभाष चंद्र राय, अनिल सिंह, लालमुनी देवी आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< प्रधान ने 150 गरीबों में वितरण किया कंबल, गरीबों को मिलेगी राहत
आखिर क्यों मनाते हैं 1 जनवरी को नया साल, कहां से आई ये परंपरा, पहले 1 जनवरी को नहीं बल्कि इस दिन मनाया जाता था नया वर्ष >>