सांकेतिक बोर्ड के अभाव में अंधे मोड़ पर 20 फीट खाई में पलटी कमांडर जीप, दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालु घायल





मौधा। खानपुर थानाक्षेत्र के अमेंदा स्थित मोड़ पर देरशाम करीब 7 बजे अनियंत्रित होने के चलते जीप 20 फीट गहरी खाई में पलट गई। घटना के मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। घटना में कुल 9 लोग घायल हो गए। बिहार के हरसू ब्रह्म बाबा से दर्शन करके श्रद्धालु कमांडर जीप से आ रहे थे। इस बीच मोड़ पर जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। हर तरफ चप्पल जूते बिखरे नजर आ रहे थे। चीख पुकार सुनकर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तत्काल सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। इस दौरान घटना में मनता देवी 50, राहुल राजभर 18, सविता राजभर 35 निवासिनी पकड़ी डुबांव पल्हना गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके अलावा भी 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें कम चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने मौके पर सांकेतिक बोर्ड व ब्रेकर की मांग करते हुए बताया कि वहां पर अंधा मोड़ है, जिसके लिए कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं है। जिससे आए दिन यहां पर गाड़ियां पलटती रहती हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< 10 हजार का फोन बचाने को लगाते हैं कवर तो बेशकीमती जीवन बचाने के लिए क्यों नहीं लगाते हैं हेलमेट - एसपी
घने कोहरे व खराब मौसम के चलते 1 दिसंबर से 2 मार्च तक दर्जनों ट्रेनें हुईं रद, कईयों के फेरे में हुई कमी, यात्रा के पूर्व देख लें सूची >>